Power Star Pawan Singh’s Holi Album Lavish Shoot video trending on Social Media

पावरस्टार पवन सिंह का होली अल्बम भव्य पैमाने पर शूट किया गया

यूं तो पावरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्मों की मेकिंग व शूटिंग टेक्निकल रूप से काफी स्ट्रांग होती है, परंतु अब उनके अल्बम के गानों की शूटिंग भी खर्चीला और भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। अभी हाल ही में ‘हिंदुस्तान के होली’ नाम से होली गीत के अल्बम की शूटिंग की गई है, जिसमें होली की मस्ती से भरपूर की कई गाने हैं। उन गानों में गायिकी के सिरमौर पवन सिंह का साथ भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह दी हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के मस्ती भरे अभिनय, नृत्य और मधुर स्वर से संगीतप्रेमी खूब आनंदित होंगे।

उनका ऑडियो गाना ‘बबुआन के जान’ पहले से लोकप्रिय हो चुका है। सुप्रसिद्ध वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज इसी अलबम का एक गाना होली में आग लागल का वीडियो को मात्र 24 घंटे में 20 लाख व्यूज मिले हैं। गीतकार मनोज मतलबी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ‘बसही’ ने। ———-Ramchandra Yadav(PRO)

 

News